Muzaffarpur News: दीपावली को लेकर जंक्शन पर चला जांच अभियान
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 4 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। दीपावली को लेकर जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बुधवार को आरपीएफ और वाणिज्य विभाग की संयुक्त टीम ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान प्लेटफॉर्म पर खड़ी सद्भावना एक्सप्रेस, लिच्छवी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में ज्वलनशील, विस्फोटक और आपत्तिजनक सामग्री की तलाश की गई। टीम ने प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्सल कार्यालय, बुकिंग कार्यालय और यात्रियों के सामान की भी गहन जांच की। आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार के अनुसार, दीपावली के मद्देनजर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जांच अभियान चलाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.