मुजफ्फरपुर, जुलाई 15 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिटी। बिना शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों के बीआरएबीयू में नये खुले 39 डिग्री कॉलेज बुधवार से शुरू होंगे। सभी डिग्री कॉलेजों में एक साथ दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम जिला प्रशासन की देखरेख में होगा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: दिघलबैंक को मिला पहला डिग्री कॉलेजडिग्री कॉलेजों की पढ़ाई डिग्री कॉलेजों में छह विषयों की पढ़ाई होगी। कॉलेज में शिक्षकों के 12 पद हैं। इसके अलावा एक क्लर्क, एक कंप्यूटर ऑपरेटर, दो चतुर्थवर्गीय कर्मी, एक लेखपाल, एक सफाईकर्मी की तैनाती होनी है। अभी किसी की तैनाती नहीं हुई है। उद्घाटन के लिए सभी डिग्री कॉलेजों में विवि प्रशासन ने अधिकारियों की तैनाती की है। बीआरएबीयू के कुलसचिव और डीएसडब्ल्यू को मुजफ्फरपुर जिले का जिम्मा दिया गया है। ...