मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू के डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने सोमवार को सभी कॉलेजों को पत्र लिखकर दिव्यांग छात्रों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी मांगी है। सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल करने के लिए यह जानकारी मांगी गई है। डीएसडब्ल्यू ने पूछा है कि कॉलेजों में दिव्यांग छात्रों के लिए रैंप, व्हील चेयर, उनके लिए शौचालय की व्यवस्था है या नहीं। डीएसडब्ल्यू ने बताया कि सभी कॉलेजों में रैंप, व्हील चेयल, शिकायत निवारण पोर्टल शुरू किये जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...