Muzaffarpur News: दिव्यांगों को योजनाओं का लाभ देने की मांग
मुजफ्फरपुर, जुलाई 1 -- Muzaffarpur News: औराई, एसं। दिव्यांग संघ औराई के प्रखंड अध्यक्ष राजा बाबू सिंह के नेतृत्व में बुधवार को 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान दिव्यांगजनों के स्वास्थ्य, मनरेगा, स्वरोजगार और सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। अधिकारियों से योजनाओं का लाभ पात्र दिव्यांगजनों तक पहुंचाने की मांग की गई। मौके पर शंभू साहनी, मोहम्मद इम्तियाज, राजन बैठा, चंद्रशेखर शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.