मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 13 -- Muzaffarpur News: ​मुजफ्फरपुर, हिप्र। सदर थाना क्षेत्र के मझौलिया में दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अपार्टमेंट में खड़ी कार का शीशा तोड़कर उसमें रखे 7.50 लाख रुपये नकद उड़ा लिए। घटना सोमवार दोपहर की है। मामले को लेकर मझौलिया स्थित एसजे पैलेस अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 404 निवासी​ पीड़ित देवांशु कुमार ने सदर थाने में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। एफआईआर में बताया है कि बैंक खाते से निकाले व घर के पैसे मिलाकर कुल 7.50 लाख रुपये लेकर वे भगवानपुर से घर के लिए निकले थे। मझौलिया चौक से थोड़ी दूर पहले निजी काम के कारण ऑफिस पर उतर गए। चालक कार लेकर अपार्टमेंट पर चला गया। इसके बाद गाड़ी को चालक ने अपार्टमेंट के सामने खड़ा किया और किसी काम से थोड़े समय के लिए फ्लैट में गया...