मुजफ्फरपुर, सितम्बर 12 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। नीतीश्वर महाविद्यालय में छात्र साहित्यिक सांस्कृतिक मंच की ओर से रामधारी सिंह दिनकर की रश्मिरथी के प्रकाशन की हीरक जयंती पर 'रश्मिरथी की प्रासंगिकता' पर व्याख्यान सह काव्यांश पाठ का आयोजन किया गया।शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में साहित्यकार डॉ. संजय पंकज ने कहा कि उनकी लेखनी हमेशा सामाजिक न्याय के पक्ष में खड़ी रही है। इतिहास के वे पात्र जिनके प्रति जाने-अनजाने अन्याय हो गया, उन पात्रों को कवि ने विषय बनाकर सामाजिक ताने-बाने पर चोट की है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य प्रो. प्रमोद कुमार ने कहा कि 'रश्मिरथी' ने हमें हमेशा प्रेरणा दी है कि हम मनुष्य की योग्यता की पहचान उसके कर्मों के आधार पर करें। मंच संचालन मेहविश नाज एवं नगमा परवीन ने किया। स्वागत आशुतोष कुमा...