Muzaffarpur News: दिग्गज भारत संस्था के शिविर में पूर्व सैनिकों ने किया रक्तदान
मुजफ्फरपुर, अगस्त 22 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। रक्तदान केवल किसी व्यक्ति का जीवन बचाना नहीं, बल्कि यह मानवता के प्रति कर्तव्य और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का परिचायक है। इसी भावना के साथ शनिवार को बैरिया में दिग्गज भारत संस्था ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें पूर्व सैनिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर रक्तदान किया। संस्था के राष्ट्रीय संयोजक नीरज रंजन ने कहा कि देश की रक्षा सीमा पर हो या समाजसेवा के माध्यम से, सच्ची देशभक्ति सदैव मानवता के काम आती है। इस दौरान सुनील कुमार, मनोज कुमार सिंह, डॉ. सादात खय्याम, कौशल किशोर, त्रिपुरारी ठाकुर, अविनाश कुमार, राजू कुमार, राज कुमार सिंह, दीपक कुमार, केशव कुमार, अविनाश कुमार, नीरज रंजन आदि ने रक्तदान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.