Muzaffarpur News: दादर पुल से लकड़ीढाई तक बनेगा पटना जैसा मरीन ड्राइव
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 2 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बूढ़ी गंडक का किनारा अब सिर्फ नदी का तट नहीं रहेगा, बल्कि शहर की नई पहचान का आईना बनेगा। दादर पुल से लकड़ीढाई घाट तक करीब आठ किमी में पटना की तर्ज पर मरीन ड्राइव बनेगा। यह पूरा इलाका शहर की बदलती तस्वीर का नया अध्याय लिखेगा। इसी सपने की जमीन तलाशने गुरुवार को विश्व बैंक की टीम घाटों से लेकर नदी किनारे के विभिन्न इलाकों तक पहुंची और संभावनाओं को परखा।
परियोजना की रूपरेखा प्रोजेक्ट के अंतर्गत नदी किनारे के एरिया को विकसित करते हुए संवारा जाएगा। ग्रीन जोन, पार्क, फूड जोन, वेंडिंग जोन आदि भी बनेंगे। इससे शहर में आने-जाने की कनेक्टिविटी बेहतर होने के साथ ही रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। परियोजना के लिए विश्व बैंक राशि उपलब्ध कराएगा। आने वाले दिनों में विश्व बैंक की तकनीकी टीम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.