Muzaffarpur News: दादर पुल पर लगा बैरियर टूटा, भारी वाहनों की बेरोकटोक आवाजाही
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 7 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। दादर पुल की मरम्मत को लेकर लगाया गया हाइट गेज बैरियर शनिवार की देर रात किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से टूट गया। इसकी जानकारी मिलने के बावजूद संबंधित विभाग द्वारा इसे फिर से नहीं लगाया जा सका है। अधिकारी इसके टूटने की जानकारी होने की बात कह रहे हैं। साथ ही जल्द ही इसकी मरम्मत कराकर फिर से लगाने की बात कह रहे हैं।
बैरीयर का टूटना यह चौथी बार है कि इस पुल पर लगे हाइट गेज बैरियर वाहन की ठोकर से टूटा है। इधर, बैरियर टूटने के बाद इस पुल से होकर बैरिया और जीरोमाइल के बीच बड़ी संख्या में भारी वाहनों का परिचालन शुरू हो गया है। इससे पुल के मरम्मत कार्य में परेशानी होने की बात कही जा रही है। वहीं, बैरियर के टूटे हिस्से को वाहन चालकों ने सुविधा के लिए दूसरी तरफ मोड़ दिया है।
मरम्मत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.