Muzaffarpur News: दादर पुल के पास महिला जेई से छीनी सोने की चेन
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 27 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाना क्षेत्र के दादर पुल के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला जेई सोनी कुमारी के गले से सोने की चेन छीन ली। घटना शनिवार की सुबह 11 बजे की है। चेन छीनने के बाद बदमाश दादर पुल की ओर भाग निकले। जेई अहियापुर थाना क्षेत्र के अयाची ग्राम की रहने वाली हैं। वे हाजीपुर नगर परिषद में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं।
घटना का विवरण जानकारी के अनुसार, वह जीरोमाइल से एक ऑटो से दादर पुल के पास उतरीं और पास ही रुककर घोंघा खरीद रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश उनके गले पर झपट्टा मार सोने की चेन छीनकर तेज रफ्तार में भाग निकले। अचानक हुई इस वारदात के बाद जब तक वह शोर मचातीं, बदमाश ओझल हो चुके थे। छीनी गई चेन का वजन करीब 9 ग्राम बताया जा रहा है, जिसकी बाजार में वर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.