Muzaffarpur News: दादर पुल के पास बूढ़ी गंडक में युवक डूबा, लापता
मुजफ्फरपुर, जुलाई 21 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाने क्षेत्र के दादर पुल के पास मंगलवार को एक युवक के नदी में डूब गया। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने देर शाम तक तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। अब बुधवार सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।दादर कोल्हुआ वार्ड-4 निवासी मुकेश सहनी (40) दादर पुल के पास नदी में नहाने गया था। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर अहियापुर पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया। वहीं, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.