Muzaffarpur News: दाखिल-खारिज में अनियमितता को लेकर आवेदन दिया
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarpur News: गायघाट। बरूआरी निवासी प्रभाषचंद्र सिंह ने बेनीबाद थाना में जमीन खरीद-बिक्री में फर्जीवाड़ा व दाखिल-खारिज में अनियमितता संबंधी आवेदन दिया है। इसमें गायघाट अंचल कार्यालय के कर्मियों की भूमिका की जांच कराने की गुहार लगाई है। बताया कि बरूआरी मौजा में छह डिसमिल जमीन उनकी सहमति के बिना बेच दी गई। मई में सीओ से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित का दावा है कि 30 जुलाई को उन्हें दूसरे मोबाइल नंबर पर सुनवाई का संदेश भेजकर कथित तौर पर मनमाने ढंग से दाखिल-खारिज कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Buxar News: दाखिल-खारिज मनमाने तरीके से अस्वीकृत करने का आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.