मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 6 -- Muzaffarpur News: मुशहरी। मुशहरी अंचल कार्यालय में मंगलवार को दाखिल-खारिज मामले की सुनवाई के दौरान दो गुट भिड़ गए। करीब आधे घंटे तक कार्यालय परिसर में हंगामा होता रहा। मामला भिखनपुर पंचायत के रसूलपुर सलेम निवासी भोला राम की पैतृक भूमि से जुड़ा है। शीला देवी, लीला देवी व राजकली देवी ने भूमि की जमाबंदी अपने नाम कराने के लिए दाखिल-खारिज का आवेदन दिया है, जिस पर उनके चचेरे भाई सीताराम ने आपत्ति दर्ज कराई है। सीताराम का आरोप है कि तीनों बहनें अपने हिस्से से अधिक भूमि पहले ही बेच चुकी हैं। राजस्व पदाधिकारी करण करुण ने बताया कि दोनों गुटों के लोगों को समझाकर शांत करा दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...