मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 30 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार के विश्वविद्यालयों में प्राचीन इतिहास के शिक्षकों की बहाली छात्रों के दाखिले के आधार पर होगी। शिक्षा विभाग ने सभी विश्वविद्यालयों से पूछा है कि उनके यहां प्राचीन इतिहास में कितने छात्रों का दाखिला हुआ है। इस विषय में कितने शिक्षक पढ़ा रहे हैं।बीआरएबीयू के रजिस्ट्रार प्रो. समीर कुमार शर्मा ने बताया कि शिक्षा विभाग को दाखिले की रिपोर्ट भेज दी गयी है। स्नातक सत्र 2026-30 में 1838 छात्रों ने प्राचीन भारतीय इतिहास में दाखिला लिया है। विवि में चार कॉलेजों में प्राचीन भारतीय इतिहास की पढ़ाई होती है। पीजी में सिर्फ 45 छात्रों का दाखिला होता है। पीजी की पढ़ाई सिर्फ आरडीएस कॉलेज में होती है।सूत्रों के मुताबिक शिक्षा विभाग में रेशनालाइजेशन की तैयारी होगी। प्राचीन भारतीय ...