Muzaffarpur News: दांगी जाति प्रमाणपत्र बनाने में अब परेशानी नहीं
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 1 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। दांगी जाति के लोगों को जाति प्रमाणपत्र बनवाने में आ रही परेशानी का गुरुवार को समाधान हो गया। राज्य अति पिछड़ा आयोग के सदस्यों और डीएम कुमार गौरव के नेतृत्व में सर्किट हाउस में हुई बैठक में दांगी एकता मंच ने प्रमाणपत्र के आवेदन लगातार रिजेक्ट किए जाने का मामला उठाया। आयोग के सदस्यों ने संबंधित अधिकारियों को राज्य सरकार के पत्र के आलोक में जाति प्रमाणपत्र जारी करने का निर्देश दिया। दांगी एकता मंच के नेतृत्व में अमरख, मधौल, जम्हारुआ और सकरा से पहुंचे ग्रामीणों एवं युवाओं ने आयोग के सदस्य अमित कुमार दांगी और केदारनाथ भंडारी के समक्ष अपनी समस्या रखी। बैठक में मुजफ्फरपुर के सभी प्रखंडों के अंचल अधिकारी समेत अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी मौजूद थे। विशेष रूप से कुढ़नी, मुशहरी और सकरा क्षेत्र ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.