मुजफ्फरपुर, जुलाई 11 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दहेज में 25 लाख रुपये नहीं देने पर मिठनपुरा थाना क्षेत्र की एक विवाहिता को राजस्थान में मारपीट करके घर से निकाल दिया गया। पीड़िता रिटायर रेवले अधिकारी की पुत्री है। मामले को लेकर पीड़िता ने मिठनपुरा थाने में आवेदन दिया। लेकिन, मामला दूसरे राज्य का होने के कारण पुलिस ने पीड़ित परिवार को वहां के लोकल थाने में केस दर्ज कराने की सलाह दी है। पीड़िता का आरोप है कि शादी के आठ माह बाद ही दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति और ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की, मानसिक प्रताड़ना दी और घर से निकाल दिया। बताया कि वह न्याय के लिए राजस्थान से लेकर मुजफ्फरपुर तक थानों व अधिकारियों के चक्कर काट रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...