Muzaffarpur News: दहेज के लिए विवाहिता को किया प्रताड़ित, केस
मुजफ्फरपुर, जुलाई 18 -- Muzaffarpur News: हथौड़ी। थाना क्षेत्र की एक गांव की विवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित और मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला ने मामले में पांच लोगों के खिलाफ थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने शनिवार को हथौड़ी थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उससे दहेज की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की जाती रही। महिला ने आवेदन में अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग करते हुए आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई करने की अपील की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.