मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 23 -- Muzaffarpur News: सकरा। गनियारी पुल के पास से गुरुवार की रात बरियारपुर पुलिस ने 10 लीटर बीयर और बाइक जब्त की है। थानेदार शिवचंद्र यादव ने बताया कि फरार तस्कर के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। थानेदार ने बताया कि गश्ती के दौरान पुलिस को देखकर बाइक छोड़कर सवार भाग गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...