मुजफ्फरपुर, नवम्बर 5 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) की मुजफ्फरपुर इकाई की टीम ने मोतिहारी के कुंवारी चौक के निकट छापेमारी कर साढ़े दस किलो गांजा के साथ पांच तस्कर को बुधवार रात गिरफ्तार किया। तस्कर में पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर वार्ड-आठ के भूलन कुमार, वार्ड-सात के श्याम कुमार, गुलशन कुमार, गोविंदगंज थान के सरेया खास वार्ड-12 के मुकेश साह व वार्ड-13 के राधेश्याम सहनी शामिल है। डीआरआई की टीम ने इनके पास से 45 हजार रुपये नकद व दो बाइक जब्त की है। ये सभी एक भाड़े की कार से बैग में भर कर गांजा की खेप लाए थे। इसे बाइक से डिलीवरी देने जा रहे थे। सूचना पर डीआरआई की टीम ने छापेमारी कर सभी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में डीआरआई के इंटेलिजेंस ऑफिसर ने सभी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। पांचों आरोपित तस्...