मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 18 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुरप, प्रमुख संवाददाता। बीआरए बिहार विवि में दशहरे के बाद स्नातक सत्र 2024-28 के थर्ड सेमेस्टर का रिजल्ट जारी होगा। परीक्षा विभाग के अनुसार, रिजल्ट तैयार कर लिया गया है। कॉलेजों ने इंटरनल के अंक भेज दिए हैं। थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा देने वाले करीब 90 हजार छात्र दो महीने से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। थर्ड सेमेस्टर के रिजल्ट के अलावा स्नातक सत्र 2023-27 के पांचवें सेमेस्टर का रिजल्ट अब तक जारी नहीं हुआ है, जबकि छठे सेमेस्टर की परीक्षा हो चुकी है। बीआरएबीयू में सत्र 2024-28 के चौथे सेमेस्टर की परीक्षा भी हो चुकी है, अब इस परीक्षा की कॉपियों की जांच शुरू होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...