Muzaffarpur News: दर्जनभर घरों से लाखों की संपत्ति समेट ले गए चोर
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 3 -- Muzaffarpur News: मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। रामपुरहरि थाना क्षेत्र के करीब एक दर्जन घरों से शुक्रवार की देर रात चोरों ने लाखों की संपत्ति समेट लिए। स्कॉर्पियो सवार खाकी वर्दी पहने चोर आभूषण, कपड़े, नकदी, बकरी और खस्सी तक उठा ले गए। परमजीवर निवासी अनिल राय ने बताया कि रामपुर पश्चिम वार्ड-3 के भागवत राय के यहां से चोरों ने कपड़े, गहने व 25 हजार नकद की चोरी कर ली। वार्ड- 4 निवासी कपिल राय के घर से हजारों की संपत्ति चोरी कर ली। वार्ड- 9 निवासी फकीरा बैठा, विश्वनाथ ठाकुर और राजेश राय की खस्सी चोरी कर ली। मदारीपुर मन के समीप शनिवार को टूटा हुआ बक्सा मिला है। वहीं, मदारीपुर पंचायत के वार्ड- 15 के मो. नसीर, वार्ड- 11 के चंदेश्वर राम, वार्ड- 10 के झापस महतो की खस्सी और बकरी की चोरी कर ली गई। थानेदार अंजली कुमारी ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.