Muzaffarpur News: दरवाजे पर सो रहे बुजुर्ग की बाइक की ठोकर से मौत
मुजफ्फरपुर, अगस्त 11 -- Muzaffarpur News: बोचहां। मझौली-कटरा रोड पर सोमवार की रात बाइक की ठोकर से 60 वर्षीय नंदकिशोर पासवान की मौत हो गई। बताया जाता है कि बोरवारा गांव, बहलोलपुर के समीप हाइवे किनारे दरवाजे पर नंदकिशोर पासवान सो रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार युवकों ने ठोकर मार दी। सूचना पर पहुंची गश्ती पुलिस ने बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। थानेदार यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि फरार बाइक सवारों की तलाश की जा रही है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: स्टंट कर रहे बाइक सवार की ठोकर से घायल महिला ने दम तोड़ा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.