Muzaffarpur News: दरवाजे पर पहुंची बारात, दूल्हे ने शादी से किया इनकार
मुजफ्फरपुर, जुलाई 4 -- Muzaffarpur News: सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के पटेढ़ी गांव में गुरुवार की रात दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद वर-वधू पक्ष में तनाव हो गया। रात भर पंचायत व मान-मनौव्वल होता रहा। मामला नहीं सुलझने पर बारात लौट गई। बताया जाता है कि पटेढ़ी में महुआ से गाजे-बाजे के साथ बारात पहुंची। बारातियों का स्वागत हुआ तथा नाश्ता-पानी के साथ दरवाजा लगाने की रस्म भी पूरी कर ली गई। इसी बीच किसी बात को लेकर दूल्हा शादी नहीं करने की जिद पर अड़ गया। घटना के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। आक्रोशित लोगों ने वर पक्ष के कुछ करीबी लोगों को रोक लिया। सूचना मिलने पर सुबह सरैया पुलिस भी मौके पर पहुंची। बाद में स्थानीय ग्रामीणों की पंचायत में मामला सुलझाया गया। पंचायत के निर्णय पर वर पक्ष से आर्थिक दंड लिया गया, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.