मुजफ्फरपुर, नवम्बर 3 -- Muzaffarpur News: बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता दरभंगा फोरलेन पर शर्फुद्दीनपुर फ्लाईओवर के समीप सोमवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान एसकेएमसीएच में उसकी मौत हो गई। मृतक गायघाट थाना क्षेत्र के कोदरिया गांव निवासी अर्जुन पासवान का 36 वर्षीय पुत्र रमा शंकर पासवान था। वह पटियासा स्थित एक होटल में बावर्ची का काम करता था।परिजनों ने बताया कि सोमवार रात काम खत्म करने के बाद वह अपनी बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में घायल युवक को इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रमा शंकर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहरा...