मुजफ्फरपुर, नवम्बर 24 -- Muzaffarpur News: गायघाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के दहिला में रविवार की देर रात करीब ढाई बजे दबंगों ने ट्रैक्टर से चहारदीवारी तोड़ दी। इस दौरान दबंगों ने दहशत फैलाने की नीयत से हवाई फायरिंग भी की। विरोध करने पर सरिता सिंह पर रॉड से हमला कर दिया। इस संबंध में पीड़िता सरिता सिंह ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उसने पुलिस को बताया कि पड़ोसी उपेंद्र सिंह, असित सिंह, विक्रम कुमार, कन्हैया कुमार व सुभाष कुमार कुछ बाहरी लोगों के साथ आ धमके। फायरिंग करते हुए ट्रैक्टर से चहारदीवारी तोड़ दी। रोकने पहुंची तो आरोपितों ने रॉड से हमला कर दिया। आरोपितों ने साक्ष्य छुपाने की नीयत से सीसीटीवी तोड़ दिया। पीड़िता ने घटना का वीडियो पुलिस को सौंपा है। बताया कि दोनों गुटों के बीच कई बार जमीन की मापी हो चुकी है। बावजू...