Muzaffarpur News: दबंगों ने की दो महिलाएं सहित चार को पीटा
मुजफ्फरपुर, जुलाई 9 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर। थाना क्षेत्र के बरजी गांव के वार्ड-8 में गुरुवार की देर शाम दबंगों ने बिलौकी मांगने जा रही दो महिलाएं समेत चार लोगों की पिटाई कर दी। घायल बबीता देवी (45), गुड़िया देवी (44), आदित्य राज (18), संतोष कुमार (18) को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मामले को लेकर चनू राम ने अनिकेत ओझा, हरिओम ओझा, अविनाश ओझा, मुरत ओझा, रंजन ओझा समेत अन्य लोगों के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है। चनू राम ने बताया कि उसके लड़के की बारात जा रही थी। महिलाएं डीजे के साथ बिलौकी मांगने जा रही थीं। बरजी पहुंचते ही आरोपितों ने डीजे बंद करने की धमकी देने लगे। महिलाओं के विरोध करने पर पिटाई कर दी। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.