Muzaffarpur News: दबंगों ने आठ साल के मासूम को पीटा, गंभीर
मुजफ्फरपुर, जुलाई 4 -- Muzaffarpur News: बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। गरहां थाना क्षेत्र के कफेन शाहपुर गांव में बुधवार को बकरी से मिर्ची के पौधे को नुकसान पहुंचाने पर दबंगों ने आठ साल के बच्चे की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर हालत में परिजनों ने आशिक को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया है। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। मामले को लेकर शुक्रवार को कफेन शाहपुर निवासी आशिक के पिता राजेश सहनी ने थाना में शिकायत की है। बताया कि बकरी मिर्ची के खेत में चली गई थी। इससे आक्रोशित होकर खेत मालिक और उसके परिजनों ने आशिक की पिटाई कर दी। गंभीर हालत में परिजन ने आशिक को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया। थानेदार सेंटू कुमार ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.