Muzaffarpur News: दंगा नियंत्रण को लेकर पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 27 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के सभी थानों में रविवार को दंगा नियंत्रण को लेकर मॉक ड्रिल किया गया। इस दौरान पुलिस जवानों व अधिकारियों को उग्र भीड़ को काबू करने के गुर का अभ्यास कराया गया। ड्रिल के दौरान बॉडी प्रोटेक्शन, हेलमेट, शील्ड, लाठी और भीड़ नियंत्रण के अन्य हथियारों का प्रदर्शन किया गया। आंसू गैस के गोले छोड़ने, लाठीचार्ज और भीड़ को तितर बितरकर नियंत्रित करने का अभ्यास कराया गया।पुलिस सूत्रों ने बताया कि अक्सर छोटी-छोटी समस्याओं और सड़क दुर्घटनाओं के बाद लोग सड़क जाम कर उग्र हो जाते हैं और पुलिस पर हमला कर देते हैं। शराब छापेमारी के दौरान महिलाओं को आगे कर पुलिस पर हमला करने की घटनाएं भी सामने आती हैं। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: आपातकालीन स्थिति से निपटने को पुलिसकर्मियों ने किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.