मुजफ्फरपुर, सितम्बर 23 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में उर्वरकों के थोक व्यवसायियों ने खाद उठाव बंद कर दिया है। उर्वरकों की खुदरा दुकानदारों तक एफओआर नहीं होने, थोक विक्रेताओं के लिए कम मार्जिन मनी के अलावा उर्वरक कंपनियों द्वारा थोक विक्रेताओं से ही हैंडलिंग व परिवहन चार्ज वसूलने से उनमें नाराजगी है। ऑल इंडिया एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन की जिला इकाई के जिलाध्यक्ष गोलू कुमार ने बताया कि प्रखंडों में तैनात कृषि विभाग के अधिकारियों और उर्वरक कंपनियों के प्रतिनिधियों की मनमानी के कारण उर्वरक के थोक और खुदरा विक्रेता पिछले कई वर्षों से परेशान हैं। उर्वरक कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा उनपर मुख्य उर्वरक के अलावा अन्य सहायक उत्पादों को भी बेचने का दबाव बनाया जाता है। इसकी शिकायत प्रखंड के अलावा जिला स्तरीय अधिकारियों ...