Muzaffarpur News: थैलेसीमिया व कैंसर मरीजों के लिए किया 30 यूनिट रक्तदान
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 27 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उत्तर बिहार वाणिज्य एवं उद्योग परिषद परिसर में जनहितैषिता संस्कृति शाखा मारवाड़ी युवा मंच की ओर से रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 30 यूनिट रक्तदान किया। आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों और कैंसर मरीजों के लिए नियमित रूप से रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। शिविर में प्रिन्शु मोदी, मेघा सिस्का, पूनम गटानी, कमल नाथानी, आशीष सर्राफ, विकास पोद्दार, शाहिल केडिया, प्रभात मलाकार, गोपाल भरतीया सहित अन्य उपस्थित रहे। आयोजकों ने रक्तदाताओं के प्रति आभार जताते हुए नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.