Muzaffarpur News: थियोसोफिकल सोसायटी ने मनाया डॉ. हिमांशु का जन्म दिन
मुजफ्फरपुर, जुलाई 7 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। थियोसोफिकल सोसायटी नयाट़ोला के सदस्यों ने मंगलवार को नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु कुमार सिन्हा का 82वां जन्मदिन उनके निजी आवास मझौलिया में मनाया। डॉ. हिमांशु सिन्हा एमबीबीएस एनएस ऑर्थो रांची से करने के बाद पीएमसीएच में एचओ रहे। उन्होंने एसकेएमसीएच में भी अपनी सेवा दी। सेवानिवृत्ति के बाद आज भी थियोसोफिकल लॉज नया टोला में सेवा दे रहे हैं। इनकी पत्नी अनिता कुमारी वर्मा योग गुरु हैं और निःशुल्क सेवा देती हैं। इस अवसर पर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. वीएम सिंह, डॉ. राघवेन्द्र किशोर, पैथोलोजिस्ट केदारनाथ सिंह, सिविल सर्जन डॉ. एम. सिंह, डॉ. एसएन सिन्हा एवं संस्था के अध्यक्ष चितरंजन सिन्हा कनक, मीडिया प्रभारी रमेश प्रसाद श्रीवास्तव समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.