Muzaffarpur News: थार ने सड़क पार कर रहे ऑटो में मारी टक्कर, चालक की मौत, शिक्षिका गंभीर
मुजफ्फरपुर, जुलाई 16 -- Muzaffarpur News: मड़वन, एक संवाददाता। पानापुर करियात थाने के रौतनिया स्थित पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार की शाम करीब चार बजे थार ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें ऑटो चालक करजा डीह निवासी नंदा भगत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो सवार शिक्षिका विशुनपुर निवासी मैमुना खातून गंभीर रूप से घायल हो गईं। वह मड़वन सरपंच संघ के अध्यक्ष मो. नौशाद की पत्नी हैं। मैमुना खातून मड़वन उर्दू विद्यालय में शिक्षिका हैं। विद्यालय से छुट्टी के बाद शिक्षिका मुजफ्फरपुर स्थित आवास पर लौट रही थीं। ऑटो में डीजल डलवाने के लिए चालक सड़क पार कर रहा था। स्थानीय लोगों ने घायल शिक्षिका को मड़वन स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम एवं पानापुर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.