Muzaffarpur News: थाने पहुंचे प्रेमी जोड़ा ने हॉरर कीलिंग की आशंका जता मांगी सुरक्षा
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 16 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रसं। परिवार की मर्जी के खिलाफ अंतरजातीय विवाह करने वाले एक प्रेमी जोड़े ने हॉरर किलिंग की आशंका जताते हुए सदर थाने में सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस दौरान थाने पर करीब तीन घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला। युवक प्रॉपर्टी डीलिंग के कारोबार से जुड़ा है और युवती उसी के मोहल्ले में रहती है। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, लेकिन परिवार के लोग इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थे। परिवार की नाराजगी के बावजूद दोनों ने मंदिर में शादी रचा ली। शादी के बाद युवती के परिवार के लोगों से उन्हें जान से मारने की धमकी मिलने लगी। धमकी से डरे प्रेमी जोड़े ने थाने पहुंचकर पुलिस से सुरक्षा की मांग की। प्रेमी जोड़े की गुहार पर पुलिस ने तत्काल दोनों पक्षों के परिजनों को थाने बुलवाया। थाने में युवती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.