मुजफ्फरपुर, जुलाई 6 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना के बाहर सोमवार की शाम किराएदार दुकानदार ने अपने मकान मालिक की जमकर पिटाई कर दी। इसकी सूचना पर तुरंत सदर थाने के दारोगा मौके पर पहुंचे और आरोपी दो लड़कों को पकड़ कर थाने ले आए। मकान मालिक ने प्राथमिकी के लिए आवेदन किया है। बताया जाता है कि किराएदार दुकानदार काफी दिनों से दुकान खाली करने में आनाकानी कर रहा था। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बैंक रोड में कपड़ा दुकान में तोड़फोड़, एफआईआर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...