Muzaffarpur News: थाने की हाजत से पुलिस को चकमा देकर शराब तस्कर फरार
मुजफ्फरपुर, जुलाई 25 -- Muzaffarpur News: पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाने की हाजत से शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे पुलिस को चकमा देकर शराब तस्कर फरार हो गया। पुलिस ने बुधवार की रात शराब लोड पिकअप के साथ हरियाणा के हिसार जिले के बड़ोपट्टी निवासी दीपक कुमार को गिरफ्तार किया था। आरोपित के फरार होने के बाद पुलिस पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया।
पुलिस का छापेमारी अभियान मामले को गंभीरता से लेते हुए थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस ने इलाके में छापेमारी अभियान चलाया। देर शाम पुलिस ने दीपक कुमार को अस्पताल के पास से दबोच लिया। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। बताया जाता है कि शौच करने के बहाने दीपक पुलिस को चकमा देकर भाग गया था। थानेदार ने बताया कि नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
शराब की बरामदगी बहलोलपुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.