Muzaffarpur News: थाना परिसर से भागा नशेड़ी धराया, भेजा गया जेल
मुजफ्फरपुर, जुलाई 14 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज, हिसं। थाना परिसर से फरार नशेड़ी रामायण पासवान को पुलिस ने सोमवार रात फिर गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।युवक रामपुर असली गांव निवासी विश्वनाथ पासवान का पुत्र है। उसकी पत्नी ने उसके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई था। इसमें पति पर शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगाया था। शिकायत के आलोक में पुलिस ने रविवार को नशेड़ी को घर से गिरफ्तार किया था। वह रात में थाना परिसर से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने गोपालपुर गांव के समीप से सोमवार को उसे पुनः गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- नवम्बर में आया था जेल से बाहर, मारपीट में थी पुलिस को तलाश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.