Muzaffarpur News: थाना परिसर के बाहर ही युवक पर जानलेवा हमला
मुजफ्फरपुर, जुलाई 7 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। न्याय की गुहार लगाने गए पीड़ित पर सदर थाना परिसर के बाहर ही जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना 6 जुलाई की शाम करीब 4 बजे की है। मामले को लेकर मंगलवार को बीबीगंज गोविंदपुरी के पीड़ित विकास कुमार शर्मा ने सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें वैशाली के पातेपुर निवासी राजू कुमार, पंकज कुमार और शिवशंकर चौधरी को नामजद किया है।पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि वह मां गीता शर्मा के साथ सदर थाना से लौट रहा था, तभी आरोपितों ने उसपर हमला बोल दिया। आरोप लगाया कि 4 जुलाई को सदर थाने में राजू कुमार के खिलाफ एक लिखित आवेदन दिया था। राजू उसकी दुकान खाली नहीं कर रहा था। रंगदारी के बल पर उसपर अवैध कब्जा जमाए हुए था। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी। इसी मामले में वह 6 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.