Muzaffarpur News: त्योहारी मौसम में सड़क जाम से लोग हलकान, कारोबारियों को नुकसान
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 2 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। दीपावली-छठ की खरीदारी को लेकर शहर के बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी है। मोतीझील से सरैयागंज टावर चौक तक रोज लगने वाला जाम ग्राहकों और कारोबारियों की परेशानी बढ़ा रहा है। शहर के एक दर्जन से अधिक प्रमुख बाजारों में अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और वेंडिंग जोन के अभाव से ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई है। पैदल तीन-चार मिनट में तय होने वाली मोतीझील से कल्याणी चौक की दूरी पार करने में आधा घंटा लग रहा है। जाम से ग्राहक लौट रहे हैं और कारोबारियों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। वेंडिंग जोन की योजनाएं भी फाइलों में अटकी हैं। कारोबारियों की मांग है कि अतिक्रमण और जाम का स्थायी हल निकले तो ग्राहकों को कठिनाई नहीं होगी, साथ ही कारोबार भी बेहतर हो सकेगा।
त्योहारी खरीदारी के बीच जाम की परेशानी मोतीझील और कल्याणी चौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.