Muzaffarpur News: तेज हवा के झोंके से नाव पलटी, किशोरी लापता, 15 लोग बाल-बाल बचे
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 26 -- Muzaffarpur News: औराई, एक संवाददाता। महेश्वारा पंचायत के धर्मपुर टोला के समीप शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे बागमती नदी की दक्षिणी उपधारा में तेज हवा के झोंके से नाव पलट गई। इसमें धर्मपुर निवासी होरील पासवान की 14 वर्षीया पुत्री रानी कुमारी तेज धारा में बह गई, जबकि 15 लोग तैरकर बाहर निकले। नाव पर क्षमता से अधिक भार था। नाव सवार सभी लोग पशुचारा लेकर लौट रहे थे। इसी बीच तेज हवा में असंतुलित होकर नाव पलट गई। इस दौरान चीख-पुकार मच गई।
पुलिस और गोताखोरों की मदद ग्रामीणों की सूचना पर औराई और बेदौल ओपी पुलिस पहुंची। एसडीआरएफ के साथ गोताखोर भी मौके पर पहुंचे। औराई से लेकर कटरा तक नदी में किशोरी की तलाश की गई, लेकिन कोई अता-पता नहीं चला। शाम होने की वजह से रेस्क्यू टीम नदी से बाहर निकल गई। सीओ धीरज कुमार ने बताया कि शनिवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.