Muzaffarpur News: तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, हालत गंभीर
मुजफ्फरपुर, जुलाई 2 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कच्ची-पक्की ओपी क्षेत्र के दिघरा स्थित एनएच पर बुधवार की देर रात एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। साइकिल सवार खून से लथपथ होकर मौके पर ही बेहोश हो गया। हादसे में उसकी साइकिल के परखच्चे उड़ गए। घायल व्यक्ति के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर फ्रैक्चर की आशंका है।घायल को स्थानीय लोग निजी अस्पताल ले गए। यहां से एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। इस दुर्घटना में बाइक सवार भी चोटिल हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है। साइकिल सवार की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि जख्मी व्यक्ति फिलहाल बेहोश है। बात करने की स्थिति में नहीं है। जिसके कारण उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.