मुजफ्फरपुर, सितम्बर 13 -- Muzaffarpur News: गोरौल। थाना क्षेत्र के रुसुलपुर कोरीगांव में मेले के दौरान तेजाब फेंकने व मारपीट करने के आरोपित राजेंद्र राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 17 अगस्त को रवींद्र कुमार विशहर मेला देखने गया था। इसी दौरान विक्की कुमार से विवाद हो गया। इसी दौरान विक्की ने रवींद्र पर तेजाब से हमला कर दिया, जिसमें गंभीर रूप से झुलस गया था। मामले में राजेंद्र राय फरार चल रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...