मुजफ्फरपुर, अगस्त 14 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर/कुढ़नी। कुढ़नी प्रखंड के तुर्की में एनएच किनारे परिवहन विभाग ने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट परीक्षण की शुरुआत कर दी है। गुरुवार को यहां लर्नर से स्थाई लाइसेंस तक के आवेदनकर्ताओं का ड्राइविंग ट्रायल लिया गया। परिवहन विभाग के एमवीआई ने बताया कि सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने, वाहन चलाने की योग्यता की जांच करने और सही एवं वैध तरीके से ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने के उद्देश्य से यह ट्रायल शुरू किया गया है।उन्होंने बताया कि पताही में एयरपोर्ट का निर्माण कार्य शुरू होने के कारण वहां ड्राइविंग ट्रायल पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में कुढ़नी के तुर्की में ट्रायल शुरू कराया है। परिवहन विभाग के अनुसार तुर्की में स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस ट्रायल ट्रैक का निर्म...