Muzaffarpur News: तुर्की में महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपित गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, अगस्त 18 -- Muzaffarpur News: कुढ़नी, हिन्दुस्तान संवाददाता। तुर्की थाना क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। महिला के आवेदन पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित तुर्की थाना क्षेत्र का है। वहीं, पीड़िता दूसरे थाना क्षेत्र की रहने वाली है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति के घर पर काम करती थी। इस दौरान बगल के एक युवक ने उसके साथ गलत करने का प्रयास किया। उसके शोर मचाने पर युवक फरार हो गया। थानेदार सिंटू कुमार ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.