Muzaffarpur News: तुर्की में डायल 112 की गाड़ी से पारू का कांवरिया जख्मी
मुजफ्फरपुर, अगस्त 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। तुर्की में डायल 112 की गाड़ी से पारू थाने के जाफरपुर निवासी कांवरिया चंद्रेश्वर पासवान को शनिवार की देर रात ठोकर लग गई। गाड़ी का चक्का उनके पांव पर चढ़ गया। उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है।एसडीपीओ पश्चिमी एसी ज्ञानी ने बताया कि पारू के एक कांवरिया को डायल 112 की गाड़ी से ठोकर लगी थी। उनका इलाज कराया गया है। डायल 112 की यह गाड़ी तुर्की, कुढ़नी और फकुली थाना क्षेत्र में कार्यरत है। उन्हें रात में एक इमर्जेंसी कॉल आई थी। कांवरिया रूट पर ही गाड़ी थी। कॉल आने के बाद गाड़ी मामले को देखने के लिए निकली। इसी दौरान कोल्ड स्टोर के पास डायल 112 गाड़ी से कांवरिया को ठोकर लगी। घायल हुए चंदेश्वर पासवान की स्थिति अब ठीक है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.