Muzaffarpur News: तुर्की के सात खिलाड़ियों का रग्बी के लिए चयन
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 23 -- Muzaffarpur News: कुढ़नी। तुर्की के सात खिलाड़ियों का 70वीं एसजीएफआई रग्बी के लिए बिहार टीम में चयन हुआ है। इनमें अंडर-17 में सुमित कुमार, सन्नू कुमार, शिवम कुमार और अंगिता कुमारी तथा अंडर-14 में खुशी कुमारी, काजल कुमारी और आर्यन कुमार शामिल हैं। दिल्ली के त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 23 से 28 अक्तूबर तक प्रतियोगिता होगी। मुजफ्फरपुर के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हर्ष राज को अंडर-14 बिहार टीम का कोच और सपना कुमारी को टीम मैनेजर बनाया गया है, जबकि अंडर-17 टीम का कोच राष्ट्रीय खिलाड़ी मंजीत कुमार और मैनेजर करीना कुमारी को बनाया गया है। रग्बी के सचिव मुकेश कुमार सिंह, जिला खेल पदाधिकारी मिथिलेश कुमार, संरक्षक अरविंद आनंद, रजनीश कुशवाहा और सावन कुशवाहा ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.