Muzaffarpur News: तुर्की अंचल कार्यालय से बिचौलिया धराया
मुजफ्फरपुर, अगस्त 13 -- Muzaffarpur News: कुढ़नी, हिन्दुस्तान संवाददाता। तुर्की अंचल कार्यालय से गुरुवार को बिचौलिया धरा गया। पकड़ा गया बिचौलिया हरपुर बलड़ा निवासी विवेक कुमार है। बताया जाता है कि कुढ़नी के गौसी निवासी बैद्यनाथ दास ने एक माह पहले जमीन मापी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, लेकिन मापी की तिथि नहीं दी जा रही थी। अंचल कर्मी नरेश कुमार के पास लगातार दौड़ लगा रहा था। नरेश के कार्यालय में विवेक कुमार बिचौलिए के रूप में बैठता था। मापी के लिए तिथि की मांग करने पर विवेक उससे छह हजार नजराना देने की मांग करता था। इसके बाद बैद्यनाथ दास ने कुढ़नी प्रमुख सुष्मिता कुमार व उपप्रमुख योगेंद्र राम से शिकायत की। प्रमुख व उपप्रमुख बैद्यनाथ को लेकर करीब 11 बजे अंचल कार्यालय पहुंचे। जनप्रतिनिधि के पूछने पर विवेक ने चार हजार मांगने की बात स्वीकार की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.