मुजफ्फरपुर, नवम्बर 3 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। तीन हजार स्कूलों में बच्चे शरीर की सफाई सीखेंगे। मुजफ्फरपुर समेत पांच आकांक्षी जिलों में वाश और क्लाइमेट लर्निंग अभियान शुरू किया जा रहा है। इन स्कूलों में बच्चों को कक्षा लगाकर इसकी शिक्षा दी जाएगी। इसमें व्यवहार में बदलाव लाने पर जोर होगा। पहले चरण में छह हजार शिक्षकों को ट्रेनिंग देने की शुरुआत की गई है। तीन हजार स्कूलों के ये शिक्षक होंगे। एक स्कूल से दो शिक्षक चुने गए हैं। ये अपने जिले में नोडल के तौर पर काम करेंगे। बिहार शिक्षा परियोजना और यूनिसेफ की ओर से यह काम कराया जा रहा है। आंकाक्षी जिलों में कई तरह के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। स्कूलों में निरीक्षण के दौरान यह देखा गया कि अब भी व्यक्तिगत साफ-सफाई को लेकर बच्चे पीछे हैं। यह अभियान केवल हाथ धोने तक ही सीमित...