मुजफ्फरपुर, अगस्त 13 -- Muzaffarpur News: हथौड़ी। नरहर निवासी श्याम सहनी, नरेश सहनी एवं रंजीत सहनी को पुलिस ने बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया। तीनों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था। बताया जाता है कि 2004 में हथौड़ी थाना में दहेज संबंधी प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। वारंट के आधार पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जहां से तीनों अभियुक्तों को जमानत मिल गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...