मुजफ्फरपुर, नवम्बर 4 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। अहियापुर थाना क्षेत्र के झपहां उदनडीह गांव में पिछले 20 अगस्त को जेसीबी से 52 लोगों की जमीन की चहारदीवारी तोड़ने के आरोपित बेलसंड विधायक अमित कुमार रानू के छह गुर्गों के विरुद्ध बुधवार को चार्जशीट दाखिल की गई है। इन आरोपितों में मोतीपुर के नरियार का सुमित श्रीवास्तव, सरस्वती नगर बैरिया का सन्नी सिंह उर्फ तुषार सिंह, कांटी के सदातपुर का जेसीबी मालिक सुबोध राय, वैशाली जिले के महुआ थाने के सिंघाड़ा गांव का राणा आनंद जिगर, अहियापुर का विकास सिंह उर्फ विकास राठौर व अयाचीग्राम का अभिषेक कुमार उर्फ नकुल शामिल है। मामले में पूरक अनुसंधान जारी रखते हुए आईओ ने फिलहाल छह आरोपितों के विरुद्ध विशेष कोर्ट (एमपी/एमएलए मामले) में यह चार्जशीट दाखिल की है। इस घटना को लेकर दर्ज 25 से अधिक मामलों म...