Muzaffarpur News: तीन दिन से गायब महिला मिली, आरोपित गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, अगस्त 24 -- Muzaffarpur News: हथौड़ी। थाना क्षेत्र के एक गांव से तीन दिन पहले गायब हुई महिला रामपुरहरि थाना क्षेत्र के एक गांव में मिली। पुलिस ने मौके से नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। मामले को लेकर बोचहां थाना क्षेत्र के निवासी ने पत्नी के गायब होने को लेकर हथौड़ी थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी थानेदार सुमन सौरभ ने बताया कि पुलिस ने तकनीकी एवं सूचना के आधार पर महिला को बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.